'Vaccine नहीं, तो नमकीन नहीं', रतलाम में व्यापारियों की बड़ी पहल
ABP News Bureau | 16 Nov 2021 08:55 AM (IST)

कोरोना के खिलाफ जंग का सबसे धारदार हथियार है वैक्सीन. लेकिन कुछ लोग अब भी इसे लेकर हिचक रहे हैं. ऐसे में रतलाम में व्यापारियों ने प्रशासन का साथ देने का फैसला किया है और कहा है कि जिस भी व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगी होगी उसे रतलाम के प्रसिद्ध नमकीन नहीं बेचे जाएंगे.