मुंबई के करीब 18 सेंटर पर वैक्सीन खत्म, निराश होकर वापस लौट रहे लोग
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 02:28 PM (IST)

मुंबई में करीब 18 वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन खत्म होने की वजह से वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है. वैक्सीन सेंटर के बाहर पोस्टर लगाकर जानकारी दी गई है. कल भी यहां वैक्सीनेशन के लिए लंबी लाइन लगी थी, लेकिन मांग के मुताबिक वैक्सीन मौजूद नहीं होने की वजह से काफी लोगों को वापस लौटना पड़ा है.