Hanuman Chalisa Row: Navneet Rana को फिलहाल कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब सोमवार को आएगा फैसला
ABP News Bureau | 30 Apr 2022 07:04 PM (IST)

मुंबई में हनुमान चालीसा विवाद को लेकर गिरफ्तार हुईं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. जिसके बाद अब सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा. नवनीत राणा की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था. तभी से ये दंपत्ति जेल में है. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान करीब ढाई घंटे तक दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं.