'प्रदर्शन से किसी को परेशानी न हो'- Shaheen Bagh में बोले SC के वार्ताकार
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 04:21 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने शाहीन बाग के लोगों से कहा कि आपका आंदोलन करने का अधिकार बरकरार है. लेकिन प्रदर्शन से किसी को परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि हम ऐसा हल निकालेंगे कि न सिर्फ हिंदुस्तान के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन जाएगा.