शराबबंदी की नीतीश की इस मुहिम का असर नहीं दिख रहा है
ABP News Bureau | 30 Nov 2021 02:52 PM (IST)
अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए नीतीश कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई थी, शपथ इस बात की कि वो कभी शराब नहीं पीएंगे, शराबबंदी की नीतीश की इस मुहिम का असर नहीं दिख रहा है, आज तो हद हो गई बिहार विधानसभा परिसर में आज शराब की बोतलें बरामद की गई हैं, इसके बाद एक बार फिर नीतीश की सरकार विरोधियों के निशाने पर है.