पैदल ही इफ्तार पार्टी में शामिल होने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, स्वागत के लिए खड़े थे पुराने साथी
ABP News Bureau | 22 Apr 2022 07:28 PM (IST)

बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शुक्रवार को आरजेडी (RJD) के दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास से पैदल ही 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहले से ही पूर्व मंत्री श्याम रजक (Shyam Rajak) समेत अन्य नेता खड़े थे, जो उन्हें अपने साथ अंदर ले गए.