जातिगत जनगणना को लेकर PM Modi से मिले नेता, Nitish Kumar बोले- उम्मीद है PM हमारी बात पर गौर करेंगे
ABP News Bureau | 23 Aug 2021 02:41 PM (IST)

प्रधानमंत्री आवास पर जातीय जनगणना की मांग पर होने वाली बैठक खत्म हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के 10 दलों के 11 बड़े नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने मीडिया से बात की.