16 अगस्त को बिहार में Nitish मंत्रिमंडल का होगा विस्तार जानिए कौन-कौन बनेंगे मंत्री?
ABP News Bureau | 14 Aug 2022 11:14 PM (IST)

16 अगस्त को बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इस पर बड़ी खबर ये है कि RJD कोटे से कुल 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनमें से नौ का नाम लगभग तय. राजद कोटे में जिन लोगों को मंत्री बनना तय है वो हैं तेज प्रताप यादव, रामानंद यादव, कुमार सर्वजीत, प्रो चंद्रशेखर, अनिता देवी, कार्तिक सिंह, आलोक मेहता , जितेंद्र राय और रणविजय साहू.सूत्रों के मुताबिक जो मंत्रालय RJD को मिल सकता है.वो हैं वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, पथ निर्माण विभाग, खान एवं भूतत्व, राजस्व एवं भूमि सुधार, नगर विकास एवं आवास, श्रम संसाधन विभाग