Nitish Kumar के दिल्ली दौरा क्यों है महत्वपूर्ण ? विपक्षी नेताओं से मुलाकात क्या 2024 की तैयारी ?
ABP News Bureau | 03 Sep 2022 05:01 PM (IST)
देश में 2024 के लिए अभी से चुनावी सरगर्मी तेज है, आज से दो दिन के लिए नीतीश की पार्टी की पटना में बड़ी बैठक हो रही है जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश की भूमिका क्या होगी। इस पर मंथन चल रहा है। इसी बीच नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है - नीतीश ने कहा कि 2024 के लिए विपक्ष एकजुट होगा। सब साथ होकर लड़ेंगे तो अच्छे नतीजे आएंगे। बता दें कि नीतीश 5 सितंबर को दिल्ली आ रहे हैं, नीतीश दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से बैठक करेंगे, 8 सितंबर को शरद पवार के साथ नीतीश की बैठक होगी।