प्रमोशन में आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार में तकरार बढ़ी, Nitin Raut बोले- चर्चा से हल निकलने की उम्मीद
ABP News Bureau | 27 May 2021 03:17 PM (IST)

प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में शुरू हुआ तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है. इस मुद्दे पर एनसीपी और कांग्रेस के बीच संघर्ष देखने मिल रहा है. कांग्रेस कोटे से मंत्री नितिन राउत ने कहा कि सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण को रद्द करने का जो GR निकाला है उसे सरकार को वापस लेना पड़ेगा. कांग्रेस आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका विरोध करेगी.