सड़क किनारे वृक्षारोपण को लेकर अधिकारियों पर भड़के Nitin Gadkari
ABP News Bureau | 27 May 2021 09:38 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अफसोस जताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे वृक्षारोपण का काम अच्छे से नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि जहां तक पेड़-पौधे लगाये जाने का संबंध है, एक भी राजमार्ग सड़क को दुरुस्त नहीं ठहराया जा सकता है. आईआईटी तिरुपति द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मंत्री ने यह भी कहा कि आखिर कोई सड़क निर्माण का विशेषज्ञ, किस प्रकार से पेड़-पौधों का भी विशेषज्ञ हो सकता है?