Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 17 Mar 2026 11:18 PM (IST)

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को बीते सोमवार (16 मार्च) कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) परिसर में प्रतिष्ठित KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया. श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहन मुनासिंघे ने KIIT, KISS और KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत की उपस्थिति में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया. उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन के क्षेत्र में सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए दिया गया. KISS दुनिया का सबसे बड़ा आदिवासी विश्वविद्यालय है, जहां लगभग 80,000 आदिवासी बच्चों को किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक निःशुल्क शिक्षा, आवास और समग्र विकास की सुविधा प्रदान की जाती है.