Modi Cabinet से Nishank और Gangwar ने दिया इस्तीफा, Debasree Chaudhuri की भी हो सकती है छुट्टी
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 02:08 PM (IST)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर निशंक ने अपना इस्तीफा दिया है. केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने उम्र का हवाला देते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. गंगवार के इस्तीफे से साफ हो गया है कि यूपी कोटे से किसी नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है. संतोष गंगवार बरेली सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. मोदी मंत्रिमंडल से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से देबाश्री चौधरी की छुट्टी हो सकती है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली हार के बाद ऐसी संभावना थी कि बीजेपी पश्चिम बंगाल के नेताओं के मंत्रिपद को बदल सकती है.