Lok Sabha में महंगाई पर चर्चा, Nirmala Sitharaman ने मंदी को लेकर कही बड़ी बात - भारत मंदी की चपेट..
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 08:27 PM (IST)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बढ़ती कीमतों को लेकर लोकसभा (Lok Sabha) में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि करीब 30 सांसदों ने आज महंगाई (Inflation) की बात कही, लेकिन बिना डेटा के सब राजनीतिक एंगल से कहा गया. कई सदस्यों ने जो कुछ बातें कही हैं, मुझे लगता है कि ये कीमतों के बारे में डेटा-संचालित चिंताओं के बजाय मूल्य वृद्धि के राजनीतिक एंगल पर अधिक चर्चा थी तो, मैं भी थोड़ा राजनीतिक जवाब देने की कोशिश करूंगी. वहीं कांग्रेस (Congress) ने महंगाई पर जवाब के बीच ही वॉकआउट कर दिया.