भारत की मुस्लिम आबादी को लेकर पश्चिमी मीडिया को Nirmala Sitharaman का करारा जवाब | Muslims in India
ABP News Bureau | 12 Apr 2023 07:50 AM (IST)
Nirmala Sitharaman In America: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भारत में मुस्लिमों को लेकर पश्चिम देशों के चलाए जा रहे नकारात्मक एजेंडे को करारा जवाब दिया. सोमवार (10 अप्रैल) को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम में सीतारामन ने कहा कि भारत में मुस्लिम पड़ोस में ही रहे पाकिस्तान के मुस्लिमों से बहुत अच्छा कर रहे हैं.