Nirbhaya की मां Asha Devi का गुस्सा, 'हमारे हिस्से में सिर्फ तारीख पर तारीख है'
ABP News Bureau | 17 Jan 2020 06:42 PM (IST)

निर्भया के दोषी कानून के नियमों का इस्तेमाल करके लगातार अपनी फांसी में देरी करा रहे है. इसे लेकर निर्भया की मां आशा का गुस्सा सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमारे हिस्से में सिर्फ तारीख पर तारीख है. वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. आज बीजेपी ने इसे लेकर दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधा.