3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाये जायेंगे Nirbhaya के हत्यारे
ABP News Bureau | 17 Feb 2020 06:09 PM (IST)

निर्भया दुष्कर्म एवं हत्या मामले के दोषियों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी दी जाएगी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने नया डेथ वारंट जारी किए जाने की मांग वाली याचिका पर यह आदेश दिया. यह मामला दिसंबर 2012 में राष्ट्रीय राजधानी में 23 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा हुआ है.