Nirbhaya Case में 7 साल बाद मिला इंसाफ, पिता ने जताई खुशी, कही ये बात
ABP News Bureau | 07 Jan 2020 06:06 PM (IST)

निर्भया मामले में आखिरकार फैसला आ गया है. जिसके बाद से सभी लोगों ने खुशी है. निर्भया के पिता ने सात साल तक इस लड़ाई को लड़ा था. उन्होंने इस फैसले पर खुशी जताई है. वहीं आरोपियों के वकील ने कहा है कि वो क्यूरेटिव याचिका दायर करेंगे. बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों के डेथ वॉरंट को मंजूरी दे दी है.