Nirbhaya case: निर्भया के हत्यारों के वकील की नई चाल!!
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 08:18 PM (IST)

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से आज भी नहीं जारी हुआ निर्भया के हत्यारों के लिए नया डेथ वारंट, निचली अदालत से मिल गई एक और नई तारीख 17 फरवरी. वैसे तो वकील ए पी सिंह पिछली सुनवाई तक पवन की तरफ से भी पेश हो रहे थे. निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिका लगा रहे थे. लेकिन अचानक अब उन्होंने कह दिया है कि वह पवन की तरफ से पेश नहीं होना चाहते और अदालत ने पवन को एक नया वकील ही दिया है.