Nirbhaya Case: विनय को छोड़कर 3 दोषियों को दी जा सकती है फांसी- Tihar Jail
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 01:30 PM (IST)

कल निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने की तारीख है लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि फांसी होगी या नहीं. इस वक्त दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई चल रही है, तिहाड़ जेल की तरफ से कहा गया है कि विनय को छोड़कर तीन दोषियों को फांसी दी जा सकती है. तिहाड़ जेल की तरफ से कहा गया है कि विनय की दया याचिका लंबित है लिहाजा उसे छोड़कर बाकी तीन का कुछ भी पेंडिंग नहीं है.