Dawood Ibrahim के करीबियों पर NIA का छापा
ABP News Bureau | 09 May 2022 09:20 AM (IST)

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबियों पर केन्द्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कसा है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दाऊद इब्राहिम के करीबियों के 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 ठिकानों में शॉर्प शूटर्स, तस्कर शामिल हैं. इसके अलावा कई ऑपरेट्स पर भी छापेमारी हुई है.