Breaking News : Jammu-Kashmir में 14 ठिकानों पर NIA की छापेमारी
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 10:29 AM (IST)

आपको बता दें कि पिछले दिनों गिरफ्तार आतंकियों की सूचना के आधार पर आज एनआईए ने जम्मू कश्मीर में अनंतनाग, शोपियां और बनिहाल समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए ये छापेमारी 27 जून को बरामद आईईडी और टेरर फंडिंग के मामले में कर रही है. एनआईए को जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन आने वाले दिनों में हमले कर सकते हैं.