NIA Raid On PFI: 10 राज्यों, 100 गिरफ्तार.. PFI पर एक्शन ताबडतोड़ !
ABP News Bureau | 22 Sep 2022 12:15 PM (IST)
PFI पर बड़ा एक्शन हो रहा है. NIA और ED ने 10 राज्यों से PFI से जुड़े 100 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोग PFI के टॉप लीडर बताए जा रहे हैं. NIA और ED की छापेमारी केरल, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, यूपी , मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चल रही है. बताया जा रहा है कि ये छापेमारी अवैध फंडिंग मामले में हो रही है. उधर अकेले केरल में ही सुबह से PFI के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. PFI के नेताओं, उससे जुड़े संगठनों के दफ्तरों पर छापेमारी हो रही है.