Gyanvapi मस्जिद विवाद पर 26 मई को वाराणसी जिला कोर्ट में होगी अगली सुनवाई, जानिए क्या है अपडेट
ABP News Bureau | 24 May 2022 05:39 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी विवाद (Gyanvapi Dispute) पर मंगलवार को वाराणसी जिला अदालत (Varanasi District Court) में सुनवाई हुई. आज की सुनवाई में जिला जज अजय कुमार विश्वेश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली तारीख दी है. अब 26 मई को वाराणसी की जिला अदालत में अगली सुनवाई होगी.