New Zealand ने Smoking पर लगाया बैन, लेकिन भारत के लिए ऐसा कदम उठाना दूर की कौड़ी?
ABP News Bureau | 10 Dec 2021 11:01 PM (IST)

न्यूजीलैंड में नया कानून बना है, जिसमें 14 साल से कम उम्र वालों को सिगरेट या तंबाकू खरीदने पर आजीवन बैन लगाया जाएगा. न्यूजीलैंड की सरकार चाहती है कि आने वाले कुछ सालों में युवा ना सिर्फ सिगरेट पीना बंद कर दें बल्कि पूरा देश ही नो स्मोकिंग बन जाए. सवाल ये है कि क्या भारत जैसा देश सिगरेट पीने पर ऐसी पाबंदी लगा सकता है, क्या भारत भी नो स्मोकिंग कंट्री बन सकता है?