नए वोटर बदलेंगे Kashmir के सियासत का गणित ? लगभग 25 लाख नए मतदाता के बढ़ने का अनुमान
ABP News Bureau | 18 Aug 2022 10:22 PM (IST)

अब जम्मू कश्मीर की राजनीति में वोटों के नए समीकरणों का विश्लेषण करेंगे। जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदयेश कुमार ने 17 अगस्त को घोषणा कर दी है कि अब कश्मीर में रहने वाले गैर कश्मीरी लोगों को विधानसभा चुनाव में भी वोट डालने का अधिकार होगा। हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि क्या गैर कश्मीरी वोटों से राज्य की सत्ता का गणित बदल जाएगा, लेकिन पहले आप इस फैसले के बारे में जानिए