America ने एक बार फिर Iraq पर हवाई हमला किया
shubhamsc | 04 Jan 2020 07:30 AM (IST)
अमेरिका ने एक बार फिर इराक पर हवाई हमला किया है. ये हमला भी ईरान को निशाना बनाकर किया गया है। इराक के संगठन हशद अल शाबी को निशाना बनाकर अमेरिका ने ये हमला किया है। हशद अल शाबी वही संगठन है जिसे ईरान का समर्थन मिला हुआ है। बगदाद के उत्तर में कैंप ताजी पर हुए इस हमले में 6 लोग मारे गए हैं। हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात एक बजकर 12 मिनट पर किया गया.