Karnataka : गणेश उत्सव को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें क्या हैं नियम ?
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 07:11 PM (IST)

कोरोना काल में दूसरा गणेश उत्सव, इस बार भी फीका ही दिखाई दे रहा है. इस बीच कर्नाटक में गणपति की मूर्ति बाजारों में दिखाई तो दे रही है लेकिन खरीददार कम हैं. वहीं सरकार ने उत्सव मनाने की इजाज़त के साथ साथ गाइडलाइंस भी दिए हैं. एक वार्ड में एक ही प्रतिमा रखी जाए, आरटी पीसीआर रिपोर्ट, एक पंडाल में 20 से ज्यादा लोग नहीं. साथ ही तीन दिन से ज्यादा गणपति रखने की इजाज़त नहीं है.