जम्मू ड्रोन हमले में हुआ नया खुलासा
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 11:08 AM (IST)

सीमा पार से घुसपैठ की गतिविधियां अभी भी जारी है. घाटी में सक्रिय आतंकियों को पाकिस्तान की आर्मी और आईएसआई ही ट्रेनिंग देती आई है. वो किसी भी सूरत में ये नहीं चाहती कि कश्मीर में फिर से अमन-चैन बहाल हो और वहां विधानसभा चुनाव कराने लायक माहौल बन पाये. जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में आज सुबह एक बार फिर दो ड्रोन देखने का दावा किया गया है. सेना के सूत्रों ने कहा है कि एक ड्रोन सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर कालूचक इलाके में दिखा तो वहीं दूसरा ड्रोन 4 बजकर 52 मिनट पर कुंजवानी में दिखा.