मुंबई में चलेगी नई लोकल ट्रेन 'उत्तम', मिलेंगी नई सुविधाएं, देखिए
ABP News Bureau | 07 Nov 2019 09:15 AM (IST)

मुंबई की लाइफलाइन लोकल अब नए अवतार में आ गई है. पश्चिमी रेलवे ने अपने 69वें स्थापना दिवस पर मुंबईकरों को एक नया तोहफा दिया है. नई सुविधाओं से लैस नई लोकल का नाम उत्तम रखा गया है. नई लोकल में गेट से लेकर खिड़की और पंखे से लेकर सीट तक हर चीज में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें.