Nirbhaya के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी, इस दिन होगी फांसी
ABP News Bureau | 17 Feb 2020 04:37 PM (IST)

निर्भया को दोषियों के लिए नया डेथ वारेंट जारी किया गया है. तीसरी बार है जब निचली अदालत ने डेथ वारंट जारी किया है. सभी चार दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जा सकती है. इससे पहले 7 जनवरी को कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का आदेश दिया था.