राम भक्त हनुमान के जन्मस्थान को लेकर शुरू हुआ नया विवाद
ABP News Bureau | 31 May 2022 08:55 AM (IST)

पहले राज ठाकरे ने जिनके नाम का मस्जिदों की अजान के खिलाफ इस्तेमाल किया था, अब उनके जन्मस्थान को लेकर महाराष्ट्र में एक बार फिर हनुमान का नाम खबरों में है. राम की जन्मभूमि तो अयोध्या है लेकिन रामभक्त हनुमानजी की जन्मभूमि कहां है? कर्नाटक के किष्किंधा में या फिर महाराष्ट्र के अंजनेरी में? इन दिनों महाराष्ट्र में इस सवाल को लेकर विवाद चल रहा है.