ज्ञानवापी मामले में नई याचिका पर सुनवाई से पहले सामने आया बड़ा विवाद
ABP News Bureau | 25 May 2022 12:20 PM (IST)

ज्ञानवापी केस में सुनवाई से पहले मस्जिद की जमीन को लेकर इंतजामिया कमेटी पर सवाल उठ रहे हैं. ज्ञानवापी मस्जिद की 17 बिस्वा जमीन बेचने का आरोप इंतजामिया कमेटी पर लग रहा है. मस्जिद के 140 साल पुराने रेवेन्यू रिकॉर्ड के आधार पर लग रहे हैं आरोप. एबीपी न्यूज के पास ज्ञानवापी मस्जिद का 140 साल पुराना खसरा मौजूद हैं. खसरे में मस्जिद की जमीन 31 बिस्वा से ज्यादा दर्ज है...जबकि अभी मस्जिद की जमीन 14 बिस्वा है.