Nepal Plane : लापता विमान को ढूंढ़ने के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर, विमान में 4 भारतीय नागरिक भी शामिल
ABP News Bureau | 29 May 2022 01:04 PM (IST)

भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) से बड़ी खबर आई है. नेपाल में एक यात्री विमान (Nepal Flight) लापता हो गया है. इस विमान में चालक दल, चार भारतीयों और तीन जापानी नागरिकों समेत कुल 22 यात्री सवार हैं. इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी. बाद में एयर ट्रेफिक कंट्रोल (ATC) से इसका संपर्क टूट गया.