Nepal Plane Crash: अब तक 63 यात्रियों शव बरामद, पहचान के लिए काठमांडू में होगी DNA जांच
ABP News Bureau | 16 Jan 2023 10:24 AM (IST)
विमान हादसे में मारे गए जिन 63 यात्रियों के शवों को निकाला गया है, उन्हें पश्चिमांचल क्षेत्रीय हॉस्पिटल के पोस्टमोर्टेम हाउस में रखा गया है। इनमें से महज़ 23 शवों की शिनाख्त ही अब तक हो सकी है। बाक़ी के शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट किए जाने की बात पुलिस के जवान कह रहे हैं। अभी मारे गए लोगों के परिजन अस्पताल में मौजूद नहीं हैं।