पाकिस्तान में न बेटियां सुरक्षित, न मंदिर महफूज ! | ABP Special
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 09:18 PM (IST)

पाकिस्तान में सबसे मुश्किल और जोखिम भरा काम यही है. अल्पसंख्यकों के लिए अपने धर्म का पालन करना. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है.. बल्कि अल्पसंख्यकों के हक का दिखावा करने वाले इमरान खान सरकार में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बार फिर कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है.