आज की महंगाई के लिए नेहरू जिम्मेदार- MP के मंत्री Vishwas Sarang का अनोखा बयान
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 09:11 PM (IST)

महंगाई पर मध्य प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने अनोखा बयान दिया है. विश्वास सारंग ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के भाषण के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है. 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से जवाहरलाल नेहरू ने जो भाषण दिया था, उसी भाषण के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है. आजादी के बाद इस देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर महंगाई बढ़ाने का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वह नेहरू परिवार को जाता है. उन्होंने ये भी कहा है कि बढ़ती महंगाई के लिए कांग्रेस को दिल्ली में दस जनपथ के बाहर प्रदर्शन करना चाहिए.