Afghan Women Cricket Ban: Australia के कदम का भारतीय महिला क्रिकेटर Neha Tanwar ने किया स्वागत
ABP News Bureau | 10 Sep 2021 01:05 PM (IST)

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आते ही महिलाओं के अधिकारों को दबाया जाने लगा है. तालिबान ने फरमान जारी कर कहा है कि अफगानिस्तान की महिलाएं खेलों में हिस्सा नहीं ले सकतीं. तालिबान के इस कदम के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. बोर्ड ने कहा है कि अगर तालिबान ने ऐसा कोई फरमान दिया है तो हम अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पुरुषों के टूर्नामेंट का आयोजन भी नहीं करेंगे. आस्ट्रेलिया के इस कदम का सभी स्वागत कर रहे हैं. भारतीय महिला क्रिकेटर नेहा तंवर ने भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है.