आज फिर Shaheen Bagh जाएंगे SC के वार्ताकार... विशेष बुलेटिन
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 02:15 PM (IST)

शाहीन बाग में CAA के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों को मनाने की कोशिशें जारी है. कल सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकार संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबिबुल्लाह शाहीन बाग पहुंचे थे । आज भी करीब 3 बजे संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन फिर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने जाएंगे. आप को बता दें कि शाहीन बाग में लगातार 68 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है जिसकी वजह से लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है. देखें ये स्पेशल बुलेटिन.