NEET PG 2021 Counselling: एक हफ्ते के बाद फिर से हड़ताल पर बैठ डॉक्टर, जानिए क्यों?
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 07:05 PM (IST)

NEET PG 2021 की काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरो ने आज से फिर हड़ताल की शुरुआत की है. 9 दिसंबर को फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद बीते सप्ताह कई दिनों तक चली हड़ताल एक हफ्ते के लिए रोकने का ऐलान किया था. लेकिन अब तक कोई समाधान ना निकलने पर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई है.