NEET Exam Controversy: Lucknow में प्रदर्शन कर रहे थे Congress कार्यकर्ता, फिर हो गया ये हाल !
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Jun 2024 03:37 PM (IST)
ABP News: Congress Protest Against NEET Result 2024: दिल्ली समेत कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है.. ये प्रदर्शन NEET परीक्षा मामले को लेकर हो रहा है.. कांग्रेस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है... लखनऊ और जयपुर में भी प्रदर्शन की तस्वीरे सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं इस प्रदर्शन के दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प हो गई. इस दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया, इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 100 के करीब कांग्रेसियों को लखनऊ पुलिस ने किया हिरासत में लिया.