NEET Exam Controversy: NEET की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Jun 2024 04:43 PM (IST)
ABP News: दिल्ली समेत कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है.. ये प्रदर्शन NEET परीक्षा मामले को लेकर हो रहा है.. कांग्रेस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है... लखनऊ और जयपुर में भी प्रदर्शन की तस्वीरे सामने आ रही है. बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी NEET परीक्षा में पेपर लीक और धोखाधड़ी से प्रताड़ित छात्रों से मुलाकात की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया.