NEET Exam 2024: ग्रेस मार्क वाले 1563 छात्र फिर से दे सकेंगे परीक्षा- SC | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 13 Jun 2024 01:55 PM (IST)
NEET Exam 2024: ग्रेस मार्क वाले 1563 छात्र फिर से दे सकेंगे परीक्षा- SC | ABP News: नीट (NEET) यूजी 2024 की परीक्षा और इसके परिणाम को लेकर विवाद जारी है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (13 जून, 2024) को अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि छात्रों को डरने की जरूरत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा, ''काउंसलिंग होती रहेगी और हम इस पर रोक नहीं लगा रहे हैं. परीक्षा होती है तो सब कुछ समग्रता से होता है. ऐसे में डरने की कोई बात नहीं है.'' कोर्ट ने कहा कि पूरी तरह से एग्जाम को रद्द कर देना अभी उचित तरीका नहीं है.