देश लौट रहे हैं Neeraj Chopra और Bajrang Punia, शाम 5 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 08:12 AM (IST)

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे. ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी.