लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के फैसले पर क्या कहती हैं NCC की Girl Cadets? देखिए
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 08:27 PM (IST)

लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 करने के लिए कैबिनेट प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत में NCC के Girl Cadets ने साफ तौर से सरकार के इस कदम का समर्थन किया. उनका मानना है कि विवाह की उम्र बढ़ाने से लड़कियों को शिक्षा के ज्यादा अवसर मिलेंगे. कुछ गर्ल कैडेट्स का मानना है कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियों को शादी की उम्र बढ़ाने का लाभ ज्यादा मिलेगा, क्योंकि शहरों में तो लड़कियां अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद ही शादी करती हैं, लेकिन ग्रामीण परिवेश में अमूमन लड़कियों की जल्दी शादी करने पर जोर दिया जाता है.