Ananya Pandey से सोमवार को भी पूछताछ करेगी NCB
ABP News Bureau | 23 Oct 2021 08:58 AM (IST)

फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे आर्यन खान ड्रग्स केस में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंची. अनन्या से करीब 4 घंटे तक सवालों और जवाबों का दौर चला. इससे पहले गुरुवार को भी एनसीबी ने अनन्या पांडे से करीब 2 घंटे तक ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ की थी.