NCB Drugs Party Raid: आर्थर रोड जेल में कैसी गुजरी Aryan Khan की पहली रात?
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 09:36 AM (IST)

क्रूज़ ड्रग्स मामले में फंसे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस मामले में राहत नहीं मिली है. आर्यन के वकील की ओर से मुंबई के किला कोर्ट में लगाई गई ज़मानत याचिका को शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया. ऐसे में शुक्रवार की रात को आर्यन आर्थर रोड जेल में बाकि के कैदियों के साथ ही रहे. इस दौरान आर्यन खान को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया.