NCB Cruise Drugs Raid: जानिए ड्रग्स पार्टी का पता कैसे चला और किसके नेतृ्त्व में चला छापा?
ABP News Bureau | 03 Oct 2021 03:18 PM (IST)

एनसीबी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है. एनसीबी की एक टीम ने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा था और पार्टी कर रहे कुछ लोगों के पास से ड्रग्स भी बरामद किया. फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ जारी है.