Breaking News : NCP के आरोपों पर NCB की सफाई, कहा - कार्रवाई को लेकर लगाए जा रहे सारे आरोप गलत
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 04:43 PM (IST)

क्रूज़ ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक के आरोपों पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सफाई दी है. एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने आरोपों पर कहा है कि एजेंसी निष्पक्ष कार्रवाई करती है. हम बिना भेदभाव के काम करते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों स्वतंत्र गवाहों मनीष भानुशाली और किरन गोसावी को एनसीबी ऑपरेशन से पहले नहीं जानती थी.