Mumbai : Retired ACP के बेटे को NCB ने किया गिरफ्तार..घर से बरामद हुई एलएसडी
ABP News Bureau | 23 Jun 2021 06:54 PM (IST)

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि उन्हें एक जानकारी मिली थी कि गोरेगांव इलाके में एक लड़का एलएसडी नाम के ड्रग्स की सप्लाई करता है जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने गोरेगांव इलाके में रेड की और वहां से 430 एलएसडी के ब्लोट्स बरामद किए. गिरफ्तार लड़के का नाम श्रेयष किंजले है. नसीबी के मुताबिक रिटायर असिस्टेन्ट कमिश्नर ऑफ पुलिस का लड़का श्रेयस अपने घर मे भी ड्रग्स की खेप छुपाता था. यह ड्रग्स यूरोपियन देशों से डार्क नेट का इस्तेमाल कर मंगवाया जाता था